‘हनुमान अंश’, ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’, ने पलटा सिनेमा का इतिहास!
1.’हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है! महज ₹2 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने 40 दिनों में दुनिया भर से ₹291.40 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई कर ली है। इस फिल्म की सफलता किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने सिर्फ ₹10 लाख का बिजनेस किया था। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस समय सिनेमाघरों में तूफान बनी हुई है। शुरुआती दो हफ्तों में इस फिल्म को दर्शकों ने बिल्कुल नहीं पूछा और इसे फ्लॉप तक मान लिया गया था। लेकिन नीम करोली बाबा के प्रति लोगों की आस्था और शानदार ‘वर्ड ऑफ माउथ’ (जनता की तारीफ) के दम पर फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में पीछे छूट गईं। छठे वीकेंड पर फिल्म ने अकेले ₹50 करोड़ से ज्यादा बटोर कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
‘हनुमान अंश’ का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (40 दिनों की कमाई):
- फिल्म का बजट: मात्र ₹2 करोड़
- पहले दिन का कलेक्शन: सिर्फ ₹10 लाख
- भारत में नेट (Net) कमाई: ₹231.13 करोड़
- भारत में ग्रॉस (Gross) कमाई: ₹272.73 करोड़
- विदेशों में कमाई (Overseas): ₹18.67 करोड़
- कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹291.40 करोड़
- कमाई का स्टेटस: ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर (All-Time Blockbuster)
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म मशहूर आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन, उनकी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज और उनके चमत्कारों की कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म में लीड रोल शोभिनव सत्या ने निभाया है।
2.’इरुमुडी’ (Irumudi)
‘इरुमुडी’ (Irumudi) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है! साउथ के मास महाराजा रवि तेजा (Ravi Teja) की इस इमोशनल-एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मात्र ₹35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर से ₹236 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. साउथ सिनेमा में अक्सर बड़ी-बड़ी मेगा बजट फिल्में ही सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन निर्देशक शिवा निर्वाण की फिल्म ‘इरुमुडी’ ने साबित कर दिया कि अगर कहानी में दम हो, तो कम बजट में भी इतिहास रचा जा सकता है. शराब की लत से जूझ रहे एक पिता और उसकी मासूम बेटी के रिश्ते पर बनी यह फिल्म दर्शकों के दिलों को छू गई है.
‘इरुमुडी’ का पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड (26 दिनों की कमाई):
- फिल्म का बजट: मात्र ₹35 करोड़
- भारत में नेट (Net) कमाई: ₹184.20 करोड़
- भारत में ग्रॉस (Gross) कमाई: ₹214 करोड़
- विदेशों में कमाई (Overseas): ₹22.45 करोड़
- कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹236.45 करोड़
- कमाई का स्टेटस: ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर (All-Time Blockbuster)
कमाई के मामले में क्यों खास है यह फिल्म?
फिल्म ने अपनी लागत से 4 गुना ज्यादा का रिटर्न मेकर्स की झोली में डाला है. यह साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा (Profit) कमाने वाली दूसरी तेलुगु फिल्म बन चुकी है. 422% से ज्यादा का बंपर मुनाफा हुवा है।फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में ₹92.15 करोड़ की छप्परफाड़ ओपनिंग की थी. दूसरे हफ्ते में भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई और इसने ₹57.60 करोड़ का शानदार बिजनेस किया.
3.’मिर्जापुर: द मूवी’
ओटीटी की सबसे पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने जब सिनेमाघरों में दस्तक दी, तो थिएटरों में सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लग गए. निदेशक गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस क्राइम-थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का छप्परफाड़ प्यार मिल रहा है. मिर्जापुर के फैंस का क्रेज ऐसा था कि फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड (शुरुआती 3 दिनों) में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. दूसरे हफ्ते के वर्किंग डेज (सोमवार और मंगलवार) में भी फिल्म ने हर दिन ₹5.50 करोड़ का मजबूत कलेक्शन करके अपनी पकड़ बनाए रखी है.
बड़े पर्दे पर वापस लौटे मुन्ना भैया!
फिल्म की सबसे खास बात यह रही कि इसमें न सिर्फ कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) का आमना-सामना हुआ, बल्कि फैंस के चहेते मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) की भी धमाकेदार वापसी हुई. इसके अलावा रवि किशन और जितेंद्र कुमार के सीक्रेट किरदारों ने फिल्म में चार चांद लगा दिए.
फिल्म का पूरा कमाई रिपोर्ट कार्ड (12 दिनों का कलेक्शन):
- फिल्म का बजट: लगभग ₹80-90 करोड़
- पहले दिन की ओपनिंग (Net): ₹24.47 करोड़
- भारत में नेट (Net) कमाई: ₹195.70 करोड़
- भारत में ग्रॉस (Gross) कमाई: ₹233.14 करोड़
- विदेशों में कमाई (Overseas): ₹48.00 करोड़
- कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: ₹281.14 करोड़
- कमाई का स्टेटस: सुपरहिट / ब्लॉकबस्टर